गोवंश संरक्षण स्क्वाइड का मुख्यालय हरिद्वार में बनेगा!
२३ अक्टूबर २०१७ ,देहरादून .(हि.डिस्कवर)
गढ़वाल जोनमें गठित गोवंश संरक्षण स्क्वाड का मुख्यालय हरिद्वार में रहेगा.गढ़वाक जोन के डीआईजी को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है.स्क्वाड में एक निरीक्षक,दो उप निरीक्षक,एक हेड कांस्टेबल सिविल पुलिस ,हेड कांस्टेबल एलआईयू ,छह कांस्टेबल के अलावा वायरलेस सेट से लेस बोलेरो उपलब्ध कराई जाएगी.अपर पुलिस महानिदेशक कानून अशोक कुमार ने कहा की यह स्क्वाड तस्करों एवं अवैध रूप से चल रहे स्लॉटर हाउस को चिन्हित कर सख्त कार्यवाई करेगी.
