उत्तराखंड के 71 वें विधायक ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट!
उत्तराखंड के 71 वें विधायक ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट!
देहरादून 30 अप्रैल (हि. डिस्कवर)
राज्य में 71वेें विधायक के रूप में नामित एंग्लो इंडियन विधायक जाॅर्ज ईवान ग्रेगरी मैन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। गौरतलब है कि शनिवार को राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल द्वारा जाॅर्ज ईवान ग्रेगरी मैन को राज्य की चौथी विधानसभा में एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में नामित किया गया है।