योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर राज्यपाल ने श्रंद्धाजलि अर्पित की।
राजभवन देहरादून 20 अप्रैल, 2020 ( हि. डिस्कवर)

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने स्व.बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।