14वें राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं!
देहरादून 25 जुलाई (हि.डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के नव नियुक्त माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा है कि राष्ट्रपति कोविंद के व्यापक राजनैतिक एवं प्रशासनिक अनुभव से उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नयी ऊंचाईयां हासिल करेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी को भी उनके सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है