हरिद्वार को हेरिटेज सिटी बनाने की कवायद पर जोर- मदन कौशिक

देहरादून/हरिद्वार 17 मई (हि.डिस्कवर)
शहरी विकास एवं आवास मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश के नगर निकायों की स्थिति को सुदृढ़ करने का निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकायों को आत्म निर्भर बनाया जाय। बीजापुर गेस्ट हाउस में शासन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आवश्यकता अनुरूप प्रदेश की निगर निगमों की संख्या बढ़ा ली जाय, इनमें पिथौरागढ़, श्रीनगर, कोटद्वार, ऋषिकेश व उत्तरकाशी प्रमुख है। श्री कौशिक ने हरिद्वार नगर सौदर्यीकरण हेतु केन्द्रीय हृदय योजना के तहत हेरिटेज सिटी बनाने के लिये कार्य योजना बनाने पर बल दिया।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि सभी नगर निकाय में साॅलिड वेस्ट, ड्रेनेज, सीवर, पार्किंग की व्यवस्था को मजबूत किया जाय। उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम पर विशेष बल देते हुए देश रैकिंग में प्रदेश की स्थिति के सुधार हेतु विशेष फोकस करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा नगर निकाय में अच्छा कार्य करने वाले को अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि दिये जाने हेतु योजना बनायी जाय। नगर निगम हेतु 01 करोड़ रूपये, नगर पालिका हेतु 50 लाख और नगर पंचायत 25 लाख रूपये की धनराशि दी जाय। शहरी विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म सदी मनायी जा रही है, इनके समाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए विशेष योजना के शुरूआत करने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक संदेश व सुविधा हेतु पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पार्क या मूर्तियां स्थापित करने हेतु कार्ययोजना बना ली जाय।
इस अवसर पर सचिव शहरी विकास राधिका झा, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अध्यक्ष अभियंता शहरी विकास रवि पांडे, एडिशन प्रोग्राम डारेक्टर झरना एवं अनुसचिव स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *