सैनिकों को समर्पित तानिया की ‘टेरर स्ट्राइक'।
सैनिकों को समर्पित तानिया की ‘टेरर स्ट्राइक’
(प्रदीप रावत की कलम से)
सेना और सैनिकों पर आज तक अनगिनत फिल्में आ चुकी हैं, लेकिन तानिया की यह फिल्म दूसरी फिल्मों से अलग भी है और खास भी। इसमें सैनिकों से जुड़े ऐसे पहलू को सामने लाने का सफल प्रयास किया गया है, जो अब तक शायद ही किसीने दिखाया हो। सैनिक हमारी रक्षा के लिए सीना ताने सीमाओं पर खड़े रहते हैं। बावजूद इसके राजनीति के आगे कई बार सैनिकों को मजबूर हो पड़ता है। यह फिल्म उन सैनिकों को समर्पित है। और इसमें श्रीनगर गढ़वाल की भुली तानिया पुरोहित (डोभाल) साथी कलाकारों रजत बेदी, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन व मनीष वाधवा ने शानदार अभिनय किया है। तानिया इससे पहले भी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं।
सैनिकों को समर्पित ‘टेरर स्ट्राइक’ बियोंड द बाउंड्री फिल्म कश्मीर में सीमा रेखा पर व मनाली में फिल्मायी गयी फिल्म है। ‘‘टेरर स्ट्राइकः बियोंड बाउंड्री’’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में खासी पसंद की गई है। इन समारोहों में जलवा बिखेरने के बाद अब फिल्म आप सबके सामने है। फिल्म के निर्माता झारखंड निवासी मनोज पांडे हैं। निर्देशन कमल नथानी ने किया है। स्क्रिप्ट भी कमल की ही है। आर्मी पृष्ठभूमि की फिल्म ‘‘टेरर स्ट्राइकः बियौंड बाउंड्री’’ में सीमा पर तैनात जवानों की हालत, उनकी मानसिक स्थिति, उनकी परेशानियों के साथ सैनिको के अंदर की देशभक्ति के जज्बे को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म में इस बात को मझबूती से दिखाया गया है कि आतंकवादियों के सामने सीना तानकर खड़े रहने वाले हमारे सैनिक किस तरह राजनीति और अफसरशाही के सामने बेबस हैं। बहरहाल तनु की अदाकारी देखने सिनेमाघरों में जरूर जाएं।