साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार चारू चंद्र चंदोला के निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त!


देहरादून 19 अगस्त, 2018(हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार चारू चंद्र चंदोला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में दिवंगत चारू चंद्र चंदोला के अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्व. चारू चंद्र चंदोला अपनी काव्य रचनाओं में पहाड़ की संुदरता का वर्णन बड़ी ही सौम्यता से किया करते थे। वे अपने लेखों में पहाड़ की भौगोलिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक परिस्थितियों को जीवंतता से उजागर किया करते थे। मुख्यमंत्री ने स्व.चारू चंद्र चंदोला के निधन को साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *