सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी का बजा बिगुल।
देहरादून 9 मार्च 2018 (हि. डिस्कवर)
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिगुल ( सामाजिक ,साहित्यिक एवँ सांस्कृतिक संस्था) द्वारा नगर निगम हॉल में एक विचार गोष्ठी, नाटक एवम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए बिगुल द्वारा मलिन बस्तियों में चल रहे साक्षरता अभियान एवम फिनायल प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र वितरित किये गए।
साक्षरता अभियान से लंबे समय से जुड़ी मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ कमला पंत ने कहा कि समाज मे अभी भी महिलाओं का एक बड़ा समूह शिक्षा व अपने हक हकूक की जानकारियों से वंचित है।
मुख्य अतिथि सुश्री रामिन्द्री मंद्रवाल ने बिगुल संस्था के नारी सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए सहयोग का भरोसा दिया।
अपनी कठोर जिजीविषा से कैंसर तक को परास्त करके समाज में लैंगिक समानता व नारी हित के लिए अनवरत प्रयासरत महिला समाख्या की पूर्व निदेशक, श्रीमती गीता गैरोला को गार्गी सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संरक्षक श्रीमती शशि चमोली ने की। संस्था अध्यक्ष डॉ नूतन गैरोला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवम संस्थापक श्रीमती मंजुला तिवारी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक बेटी आखिर दुश्मन क्यों की मार्मिक प्रस्तुति ने जहाँ दर्शकों को रोने पर मजबूर किया वहीं डॉ माधुरी बड़थ्वाल व सन्तोष कुंवर की प्रस्तुतियों ने अंत तक समां बांधे रखा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा डंगवाल ने किया।
इस अवसर पर महिला स्वावलंबन हेतु बिगुल द्वारा संचालित मलिन बस्ती की महिलाओं द्वारा निर्मित फिनायल की बोतलें भी रखी गयीं थी। संस्था के इस प्रयास को लोगों द्वारा फिनायल खरीदकर खूब कर सराहा गया।