सवा करोड़ नेपाली मुद्रा लागत से बने भारत के डोडा को नेपाल के लाली से जोड़ेने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का उद्घाटन।

पिथौरागढ़,2 अगस्त 2019 (हि. डिस्कवर)।

 भारत एवं नेपाल के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भारत एवं नेपाल सरकार की आपसी सहमति से इस झूला पुल को नेपाल सरकार द्वारा लगभग रुपये 1 करोड़ 25 लाख नेपाली रुपये की लागत से बनाया गया। पुल के निर्माण से दोनों देशों के 50 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। नेपाल की लगभग 50 हजार की जनसंख्या को इसका लाभ प्राप्त होगा। दोनों देशों की आपसी सहमति से इस पुल के निर्माण से क्षेत्र को आर्थिक, धार्मिक, सास्कृतिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।इस पुल से दोनों देशों के निवासियों को आवगमन में सुविधा मिलेगी।
 भारत की ओर से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक डीडीहाट विशन सिंह चूफाल ने कहा कि आज यह पुल दोनों देशों की जनता को समर्पित किया गया है,इसके निर्माण से दोनों देशों के दर्जनों गांवों को इसका विभिन्न प्रकार से लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि भारत एवं नेपाल के मध्य रोटी व बेटी का रिश्ता रहा है।क्षेत्र की लंबे समय से जो मांग थी वह पूरी हुई।निश्चित रूप से दोनों इस क्षेत्र को एक ब्यवसायिक रूप में पहचान जाएगा।इससे यहां के नव जवानों को लाभ मिलेगा।इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,ओर दोनों क्षेत्रों का विकास होगा।
 अपने संबोधन में नेपाल राष्ट्र से आए प्रमुख जिल्ला समन्वय समिति करवीर कार्की ने कहा कि इस झूला पुल के निर्माण से दोनों देशों को आर्थिक लाभ मिलेगा।इससे ब्यापार बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से अकेले नेपाल के लगभग 50 हजार ब्यक्तियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।उनके जीवन स्तर में बृद्धि होगी।
इस अवसर में भारत की ओर से उपस्थित जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि भारत एवं नेपाल के बीच बने इस पुल से दोनों देशों के मध्य आवागमन के लिए सुविधा मिलेगी। लाली तथा डोडा के मध्य निर्मित यह पुल एक अच्छी कड़ी पैदा करेगा।इससे दोनों देशों के मध्य जो ऐतिहासिक संबंध रहा है उसे ओर बल मिलेगा।इस अवसर पर नेपाल से आए प्रमुख जिल्लाधिकारी दार्चुला शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारत नेपाल के मध्य सदियों के रिस्ते रहे हैं।यह पुल अत्यंत महत्वपूर्ण है।  संयुक्त रूप से आज इसका उदघाटन कर दोनों देशों की जनता को समर्पित किया गया है इसके निर्माण से दोनों देशों के मध्य आवागमन सहज होगा।इसके निर्माण के लिए उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद दिया। इससे पूर्व दोनों देशों के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा एक दूसरे का स्वागत करते हुए पुल के निर्माण पर बधाई दी।
 झूला पुल के उदघाटन अवसर पर नेपाल की ओर से डी एस पी डम्बर सिंह,प्रहरी निरीक्षक कवींद्र कठायत ,लेकम गाव पालिका अध्यक्ष परमानंद जोशी,प्रमुख प्राशासकीय अधिकृत धर्मराज उपाध्याय तथा भारत की ओर से उप जिलाधिकारी डीडीहाट के एन गोस्वामी,धारचूला अनिल शुक्ला,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक गुप्ता,समेत क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *