सडक व पुल निर्माण के लम्बित प्रकरणों पर प्रमुख अभियंता से मिले मसूरी विधायक!
देहरादून 01 मई 2018 (हि. डिस्कवर)
लोक निमार्ण विभाग के नवनियुक्त प्रमुख अभियंता पुरोहित से मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़क तथा पुल निर्माण संबंधी विभिन्न लंबित प्रकरणों पर उनके कार्यालय में विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्त सड़कों तथा विशेष तौर पर गढ़ी केन्ट के पुल के निमार्ण के संबंध में नवनियुक्त प्रमुख अभियंता से वार्ता कर सभी लंबिंत परियोजनाओं पर जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ करवाने हेतु अनुरोध किया। इनमें छमरोली से सिरोना मार्ग का 1600 मीटर का पेच, पी0पी0सी0सी0-सिल्ला मार्ग जिसका निरीक्षण स्वयं मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया गया था, के हस्तगत करने के संबंध में भी वार्ता की गई।
इस पर नवनियुक्त प्रमुख अभियंता श्री पुरोहित ने बताया कि उन्होंने अभी दो दिन पूर्व ही कार्यभार ग्रहण किया है। अतः दो दिनों के भीतर समस्त कार्यों की प्रगति का विवरण प्राप्त कर कार्य प्रारम्भ होने की स्थिति से अवगत कराऐंगे।
गढ़ी कैंट के पुल के निमार्ण के संबंध में उन्होंने बताया कि उसके डिजाईन पर तकनीकी राय ली जा रही है। डिजाईन फाईनल होते ही इस पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया जाएगा।