श्रीराम कथा में गूंजा बेटी बचाओ – बेटी पढाओ!

देहरादून 28 अक्टूबर (हि. डिस्कवर)

 मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा  बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोविंदगढ़ टीचर कालोनी  मे श्री दुर्गा मंदिर मे चल रहे श्री राम कथा -ज्ञान गंगा के कथा वाचक  डॉ शोभा राम उनियाल जी (भूषण भाई) जी द्वारा किये जा रहे श्री राम कथा के अवसर पर बेटी बचाओ –बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने वहाँ आए हुए सभी श्रोताओं को बेटियों के प्रति जागरूक किया ओर बेटियों को हर तरह से हर मुश्किल को अपने मजबूत इरादों साहस पराक्रम बुलंद होसलो के साथ आगे बढ्ने को कहा हर महिला हर मुश्किल का सामना अपनी शक्ति से कर सकती है जरूरत है तो उस शक्ति को पहचानने की हर माँ बाप को अपने बच्चो को उचित शिक्षा देनी चाहिए जिसमे सिर्फ लड़की को ही नहीं लड़कों को भी उचित मार्गदर्शन देना चाहिए क्यूकी ज़िंदगी की गाड़ी दोनों पहियो से चलती है हमे हमेशा नारी का सम्मान करना चाहिए इस बात से सभी परिचित है नारी जग जननी है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने  बेटी बचाओ –बेटी पढ़ाओ पर शपथ दिलाई कि हम बेटी और बेटे मे कोई फरक नहीं करगे। पालन पोषण, भेद भाव , नहीं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करुगी। इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सचिन जैन जी ने दुर्गा मंदिर समिति का इतना भव्य आयोजन करने के लिए धन्यवाद किया और दुर्गा मंदिर समिति को सहायता का आश्वासन दिया इस अवसर पर दुर्गा मंदिर समिति को श्री रामचरितमानस संस्करण सम्मानित किया। प्रदेश क़ानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी जी ने डॉ शोभा राम उनियाल जी का आशीर्वाद लिया ओर कहा कि हमारे समाज मे बेटियों का स्थान सर्वोपरि है उनकी पूजा कि जाती है आज समाज बेटियों के सहयोग से ही चल रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता जी लोगो से निर्धन कन्याओ की शादी करने के लिये अपील की कि आप लोगो के बीच कोई निर्धन कन्या तो हमे अवगत जरूर करे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जी एम एस के मण्डल के महामन्त्री श्री पी एल सेठ जी, मण्डल मंत्री श्री विकास शर्मा जी, पार्षद श्रीमती नेहा गुप्ता जी, श्रीमति शारदा गुप्ता जी, श्रीमति मंजु कटारिया  जी, श्रीमति ममता अग्रवाल जी, अमन गोयल, कमल दीप कंबोज, श्रीमति गीता वर्मा जी, सुधीर कंबोज, संजय, अजय, गीता कंबोज, सुमन, अजय मित्तल आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *