विशेष कार्याधिकारी दीपक डिमरी को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि..!

देहरादून 12 अक्टूबर, 2017(हि.डिस्कवर))
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने विशेष कार्याधिकारी  दीपक डिमरी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनो को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री  ने स्व0 दीपक डिमरी के जी0एम0एस रोड स्थित आवास पर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी  डिमरी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *