विधान सभा अध्यक्ष ने किया 17वी. नेशनल पैराओलम्पिक चैम्पियनशिप के दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित !

विधान सभा अध्यक्ष ने किया 17वी. नेशनल पैराओलम्पिक चैम्पियनशिप के दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित !
देहरादून 07 अप्रैल (हि. डिस्कवर)
‘‘पहाड़ों की विषम परिस्थितियों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मैडल हासिल करना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा दायक है।’’ यह बात विधान सभा अध्यक्ष श् प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने विधान सभा भवन में 17वी. नेशनल पैराओलम्पिक चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कही। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
श्री अग्रवाल ने कहा कि वे खुद एक बाॅलीबाल के नेशनल खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें खिलाड़ियों की परेशानी के बारे में पूर्ण जानकारी है। विशेषकर पहाड़ी जिलों के खिलाड़ियों को विषम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिलने पर बड़ी प्रसन्नता होती होगी। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि उत्तराखण्ड राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के प्रेरणादायक है, तथा उन्होंने खिलाड़ियों की उत्तरोतर उन्नति की कामना करते हुए कहा कि इस जीत से उनको आगे और अच्छा प्रदर्शन करने का अनुभव प्राप्त होगा। उनका कहना था कि, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है।
17वी. नेशनल पैराओलम्पिक चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों हरीश चैधरी, वरूण जैन, आशिष सिंह, सत्यप्रकाश एवं राजेन्द्र धामी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पैराओलम्पिक एसोशिएशन आफ उत्तराखण्ड के महासचिव श्री प्रेम कुमार भी मौजूद थे। प्रेम कुमार ने राज्य पैराओलम्पिक खेल भी आगामी दिनों में राज्य सरकार से आयोजित कराने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *