विदेश दौरे से लौटे सतपाल महाराज का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत।
डोईवाला 3 अगस्त (हि. डिस्कवर)
विदेश दौरे से लौटे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फ्रांस की पर्यटन तकनीकी को उत्तराखंड में विकसित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि सतपाल महाराज द्वारा यह यात्रा अपने निजी खर्चे पर की गई जिसमें उन्होंने तीन देशों का अपना भृमण कार्यक्रम रखा।