वन विभाग और पर्यटन विभाग के ज्वाइंट वेंचर के रूप आयोजित करेंगे बीटल्स फेस्टिवल!

देहरादून  10  अक्टूबर,  2017(हि.डिस्कवर)
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व वन मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने विधान सभा स्थित सभाकक्ष में बीटल्स फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी माह में बीटल्स फेस्टिवल का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा। सन 1968 में बीटल्स का आगमन उत्तराखण्ड में हुआ था। इनके आगमन के 50 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश-विदेश के कलाकारों को आमंत्रित किया जायेगा।
उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान गंगा आरती को भी भव्य रूप दिया जायेगा। यह आयोजन महर्षि योगी  (चैरासी कुटीया) आश्रम ऋषिकेश में होगा। यह आयोजन वन विभाग और पर्यटन विभाग के ज्वाइंट वेंचर के रूप में किया जायेगा। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा हम पर्यटन को अन्तर्राष्ट्रीय रूप देंगे। इनमें ट्रैकिंग, एडवेंचर, टूरिजम के साथ वैदिक ईको टूरिजम की अवधारणा को मजबूत किया जायेगा। वन मंत्री ने कहा कि वन विभाग और पर्यटन विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इस नीति से पर्यटन का विकास अत्यंत तेज गति से होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नये पर्यटन स्थल को विकसित किया जा रहा है।
बैठक में पर्यटन विभाग से अपर सचिव संविन बंसल, संयुक्त सचिव पूनम चंद एवं वन विभाग से चीफ वाइल्ड लाईफ डीबीएस खाती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *