रेखा आर्य पहुंची अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के घर!
अल्मोड़ा 3 अगस्त (हि. डिस्कवर)
प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट के घर पहुंची व उन्हें देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर अल्मोड़ा जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी.रेणुका संग भी रेखा आर्य के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य एकता बिष्ट के आवास पर उपस्थित रहे.

हाल ही में महिला क्रिकेट विश्व कप भले ही देश की बेटियां नही जीत पाई हो। लेकिन इंग्लैंड ने भी इतना सम्मान अपनी टीम को नही दिया होगा जितना सम्मान भारत ने अपनी बेटियो को दिया है। ये क्रिकेट इतिहास में पहली मर्तबा ऐसा हुवा है जब किसी उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के घर-घर जाकर बधाईयां दी जा रही है। ये महिला क्रिकेट के लिए सुखद अनुभव है।
श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि सरकार बेटियों के बेहतर भविष्य को लेकर हर सम्भव प्रयासो को लेकर कार्यरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के सपनो के आगे कभी अर्थिकि को आड़े नही आने दिया जाएगा। एकता बिष्ट को प्रदेश की बेटियों का रोल मॉडल बताते हुए श्रीमती रेखा आर्य ने उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आगामी भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारी शान है। हमें उन पर गर्व है। क्योंकि हमारी बेटियां बेटो से कम नही है।