राजस्व संहिता बनाई जायेगी- न्यायमूर्ति (से.नि.) राजेश टंडन !

देहरादून   31 मई,  2019 (हि. डिस्कवर)                                                            
राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति(सेवानिवृत) राजेश टण्डन की अध्यक्षता में विधान सभा में राजस्व संहिता बनाये जाने विषय पर बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि राजस्व संहिता बनाये जाने के लिए होम वर्क कर लिया जाए तथा राजस्व परिषद् द्वारा प्राप्त पत्र के आधार पर सर्व सहमति से राजस्व संहिता का ड्राफ्ट 9 जुलाई तक प्रस्तुत करें। 
बैठक में राजस्व परिषद् द्वारा तैयार ड्राफ्ट पर विचार-विमर्श किया गया। ड्राफ्ट में राजस्व से सम्बन्धित किस किस अधिनियमों को सम्मिलित किया गया है, इस पर भी चर्चा की गई। 
बैठक का उद्देश्य राजस्व सम्बन्धित अधिनियमों का सग्रंह करना है तथा राजस्व सम्बन्धित सभी अधिनियमों का सग्रंह कर राजस्व संहिता बनाना है। राजस्व सम्बन्धित भूमिधरी अधिकारो से संबन्धित सारे सूचना का सग्रंह करना, गढ़वाल एंव कुमायॅू से सम्बन्धित सारे अधिनियमों का संग्रह, जौनसार बावर आदि जिलो का राजस्व सम्बन्धि राजस्व कोड संहिता बनाना आदि विषयों पर विचार किया गया है। इसके अतिरिक्त अनुपयोगी एंव अनावश्यक अधिनियमों का चयन कर निरसन हेतु विचार किया गया। 
बैठक में राजस्व उपायुक्त विप्रा त्रिवेदी, एडीएम प्रशासन देहरादून राम जी शरण, के.के. डिमरी प्रतिनिधि राजस्व परिषद इत्यादि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *