मोदीफेस्ट में मुहीम 2022 तक आवासहीन लोगों को आवास उपलब्धता पर जोर!

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू स्थित के0 के0 रिसाॅर्ट्स परिसर में केन्द्र सरकार के सफलता पूर्वक 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘‘मोदीफेस्ट‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा रैली को सम्बोधित किया।
उन्होने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के अभूतपूर्व  कार्यो से विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हुआ है। केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूर्णतः रोक लगाने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि 2022 तक सभी आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उज्जवला योजना में 5 करोड़ में से 2 करोड़ गरीब परिवारों को गैस संयोजन दिये गये हैं। देश में उर्वरक उत्पादन बड़ा है, अब उर्वरक की कोई कमी नहीं है। सभी काश्तकारों को मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने नोट बंदी कर साहसिक कार्य किया है। उन्होंने भारत सरकार के तीन वर्षो में किये गये कार्यो तथा उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक नये भारत के उदय में सहायक बताया।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्रित्व काल का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश के बहुत से राज्य गुजरात के कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र में हुए विकास को अपना लक्ष्य मानते है।
उन्होने जम्मू कश्मीर की तुलना उत्तराखण्ड से करते हुए कहा कि दोनो प्रदेशों को कुदरत ने प्राकृतिक सुन्दरता से नवाजा है जो कि विश्व प्रसिद्ध है। उन्होने कहा कि आज दोनों ही राज्यों को पर्यटन, कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्रों में मजबुत कदम उठाने की जरूरत है जिससे यहां लोगों को रोजगार मिले और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *