मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद उत्तरकाशी की तहसील मोरी के अन्तर्गत स्थान चांगसिल बुग्याल टिकुला में आकाशीय बिजली गिरने से हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। घायलों में से 03 घायलों को हैलीकाॅप्टर के माध्यम से सी.एच.सी. पुरोला में भर्ती कराया गया है। 04 सामान्य रूप से घायल हुए है। एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, राजस्व तथा वन विभाग का संयुक्त दल घटनास्थल पर उपस्थित है
देहरादून 27 मई (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद उत्तरकाशी की तहसील मोरी के अन्तर्गत स्थान चांगसिल बुग्याल टिकुला में आकाशीय बिजली गिरने से हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। घायलों में से 03 घायलों को हैलीकाॅप्टर के माध्यम से सी.एच.सी. पुरोला में भर्ती कराया गया है। 04 सामान्य रूप से घायल हुए है। एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, राजस्व तथा वन विभाग का संयुक्त दल घटनास्थल पर उपस्थित है