मुख्यमंत्री व विधान सभा अध्यक्ष ने दी हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं!

देहरादून, 13 सितम्बर (हि.डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सभी को एकजुट होकर राजभाषा हिन्दी के विकास को नए आयाम तक पहुंचाना होगा। हिन्दी हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व की भाषा है। हिन्दी ने हिन्दुस्तान को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। आज वैश्विक स्तर पर हिन्दी की मांग बढ़ी है। दुनिया के अनेक विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने युवाओं से अपील की कि मातृ भाषा हिन्दी के सरंक्षण एवं सवर्द्धन के लिए हिन्दी के प्रति अपने लगाव को कभी कम न होने दें। मातृ भाषा ही हमें हमारी संस्कृति से जोड़े रखती है।

वहीँ दूसरी ओर विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल  ने भी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस(14 सितम्बर ) पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि 14 सितम्बर, 1949 के दिन आजादी के बाद हिन्दी को देश की मातृ भाषा का गौरव प्राप्त हुआ है एवं हिन्दी ही वह भाषा है, जिसने भारत की आजादी के लौ को कभी कम नहीं होने दिया। जीवन में भाषा का बडा महत्व है। भाषा से ही हम संस्कारिक होते है।
अग्रवाल ने कहा कि मातृ भाषा के प्रति प्रेम रखकर ही हम वास्तविक रूप में देश के विकास में भागीदार बन सकते है। विश्व में सार्वधिक बोले जाने वाली भाषाओं में हिन्दी एक है हमें अपनी मातृ एवं राजभाषा हिन्दी पर गर्व करना चाहिए। विधान सभा अध्यक्ष ने युवाओं से आहृन किया है कि दुनिया के विभिन्न भाषाओं को सीखें लेकिन हिन्दी के प्रति अपने लगाव को कभी कम न होने दे क्योंकि मातृ भाषा ही हमें हमारी माटी से जोड़े रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *