मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की!

देहरादून 30 सितम्बर, 2018(हि.डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय एवं अद्वितीय रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था और अंग्रेजी हुकूमत को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि भारत में उनके राज के कुछ ही दिन बचे हैं। वे अपने बुलंद इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की शख्सियत और उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। हमें स्वतंत्रता संग्राम के इस अमर सेनानी पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *