मुख्यमंत्री ने जताया उत्तरकाशी के मैक्स बनकोट दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख! विधान सभा अध्यक्ष पहुंचे एम्स!

देहरादून 15 अक्टूबर, 2018 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  प्रातः जनपद उत्तरकाशी में जोगत से चिन्यालीसौड़ आ रहे मैक्स वाहन के बनकोट के समीप दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था व अनुमन्य राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस दुर्घटना के मजिस्ट्रयल जांच के भी निर्देश दिए हैं। गम्भीर घायलों का हायर सेंटर रेफर करने के लिए मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबन्धन को शीघ्र हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
वहीँ दूसरी ओर प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल  ने एम्स पहुँच कर घायलों का हाल जाना एवं घायलों के परिजनों को आश्वासन दिया। साथ ही एम्स प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था व अनुमन्य राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने हादसे में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स के चिकित्सकों को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के  आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला अधिकारी ऋषिकेश हरी गिरी, शिव कुमार गौतम, रविंद्र राणा,श्री भगतराम कोठारी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *