मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी को देखने पहुंचे मैक्स अस्पताल।
नई दिल्ली 10 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चिकित्सकों से तिवारी के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, तिवारी की पत्नी श्रीमती उज्ज्वला व उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी भी मौजूद थे।