माता मंगला जी एवं भोलेजी महाराज हर गरीब और जरूरतमंद के साथ खड़े हैं- पदमेंदर बिष्ट 

मनाली 27 अगस्त (हि.डिस्कवर)
‘हंस कल्चर सेंटर’ एवं ‘हंस फाउंडेशन’ के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज हर संकट में गरीब और जरूमंद लोगों के साथ खड़े हैं। जिससे हर जरूमंद व्यक्ति अपने जीवन को जीने की अपेक्षा में आगे बढ़े। इसी सपने के साथ माताजी-महाराज जी सेवा के क्षेत्र में विस्तार कर रहे हैं।

उक्त विचार मनाली की ग्राम पंचायत पनंगा में हंस कल्चर सेंटर की तरफ से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित सहायता शिविर में हंस कल्चर सेंटर हिमाचल के प्रभारी पदमेंदर बिष्ट ने व्यक्त किए। पद्मेंद्र  बिष्ट ने कहा कि माता मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में उन दूर दराज के क्षेत्रों में कार्य रहे। जहां तक पहुंच पाना संभव नहीं हो पाता है।  यह निश्चित तौर पर सराहनीय है। इसी कड़ी में आज माताजी एवं महाराज की प्रेरणा से ग्राम पंचायत पनंगा में  गरीब और जरूमंद लोगों को मदद पहुंचाई गई है। जिसमें गरीब-जरूरतमंद छात्र हैं,दिव्यांग हैं, खिलाड़ी हैं,महिलाएं और कलाकार हैं। जिन्हें माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया है।  पदमेंदर बिष्ट ने कहा कि माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज की प्रेरणा से आज इस पंचायत क्षेत्र में गरीब और जरूमंद लोगों को 125 कंबल, 5सिलाई मशीन, 11 बुनाई मशीन, 1 व्हील चेयर, 21 कानों की मशीनें, 10क्रिकेट किट और 8 म्यूजिकल यंत्र प्रदान किए गए।
इस मौके हंस कल्चर सेंटर के कार्यकर्ता दिनेश कंडारी ने शिविर आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और दूर दराज से आए ग्रामीणों और तमाम अतिथियों का आभार प्रकट किया। हंस कल्चर सेंटर दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस  शिविर में देवेंद्र ठाकुर,अनिता, रजनी ठाकुर, ज्ञान जी, हुक्म ठाकुर और चित्रमणी सहित ग्राम पंचायत पनंगा क्षेत्र के कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *