महंत संतोष मुनि को श्रधांजलि !

महंत संतोष मुनि को श्रधान्जली!
हरिद्वार 30 मार्च (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री श त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार में श्रीसत् पंच परमेश्वर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन राजघाट कनखल में महन्त संतोषमुनी जी की श्रद्धांजली सभा में प्रतिभाग करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि संत हमारी संस्कृति के संवाहक हैं।
भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों में श्रेष्ठ है। इसी लिए भारतीय धर्म एवं संस्कृति सनातन संस्कृति के रूप में दुनिया में प्रचलित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के चहंुमुखी विकास के लिये निरन्तर प्रयासरत है। उत्तराखण्ड के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो इसके लिए संतों का आशीर्वाद भी आवश्यक है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री  ने जूना अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरी महाराज एवं जगतगुरू आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री रावत ने भारत माता मन्दिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज से भारत माता मन्दिर में भेंट की एवं पूजा- अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शांतिकुंज में शांतिकुंज के अधिष्ठाता डाॅ प्रणव पाण्ड्या एवं शैल दीदी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शांतिकुंज में सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा समाधि स्थल पर पुष्पांजली अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *