भाजपा विधायक मदन लाल का निधन। जौलीग्रांट अस्पताल में ली अंतिम सांस।

टिहरी/देहरादून 25 फरवरी 2018 (हि. डिस्कवर)
भाजपा के टिहरी गढ़वाल थराली विधायक मदन लाल का आज  रात्रि 10 बजकर 25 मिनट में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में निधन हो गया है।

ज्ञात हो कि विगत 12 फरवरी को उनकी अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था जहां उन्हें देखने प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व कई मंत्री गए लेकिन आखिर आज उनकी अचानक हालत ज्यादा गंभीर हुई और अंत में डॉक्टर भी उनकी जान बचाने में नाकाम हुए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *