भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा इगास मनाने पहुंचेगे राज्य सभा साँसद अनिल बलूनी के गांव नकोट।

नई दिल्ली 5 नवम्बर 2019 (हि. डिस्कवर)।

अस्वस्थ चल रहे राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की अनुपस्थिति में उनके मित्र गण आगामी 8 नवंबर को उनके गांव में ईगास मनाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा सहित उनके कुछ मित्र उनकी अनुपस्थिति में 8 नवंबर को उनके गांव जाकर ईगास त्यौहार मनाएंगे। सांसद बलूनी एक माह से अधिक समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उपचाररत हैं।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी राज्य की परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। 'अपना वोट - अपने गांव' अभियान के तहत उन्होंने पलायन के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों की सिमटती हुई विधानसभ सीटों पर चिंता जताते हुए उक्त अभियान चलाया था। इसी के तहत उन्होंने उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व 'ईगास' या इकाशी बग्वाल को मनाने के लिए देश- विदेश में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों से अपने गांव में ईगास मनाने का अनुरोध किया था।
उन्होंने स्वयं भी अपने मूल गांव में ईगास मनाने की घोषणा की थी। सांसद बलूनी अस्वस्थता के कारण ईगास में भाग नहीं ले पायेंगे। उनके मित्र और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज एक वीडियो जारी कर कहा कि वे आगामी 8 नवंबर को ईगास मनाने हेतु सांसद अनिल बलूनी के मूलगांव नकोट, कंडवालस्यु, विकासखंड कोट, जनपद पौड़ी पहुंचेंगे और ईगास बग्वाल बनाएंगे।
डॉक्टर पात्रा ने कहा कि वे भी उत्तराखंड के अन्य प्रवासियों की तरह ईगास मनाने पहुंचेंगे और पलायन के कारण तेजी से विलुप्त होती लोक परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण हेतु इस अभियान के भागीदार बनेंगे और सांसद अनिल बलूनी के इस अभियान से जुड़ने हेतु राज्य के नौजवानों से भी अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *