भाजपा के जिलाध्यक्ष बनते ही रघुबीर बिष्ट पहुंचे बाण गांव के लाटू देवता मन्दिर। ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत।

चमोली गढ़वाल (हि. डिस्कवर)

भगवान जय श्रीलाटू देवता के पांचवा धाम वांण में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार लाटू धाम पहुंचे और बाण गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामवासियो ने गर्मजोशी से जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष ने लाटू देवता के मंदिर में जाकर माथा टेका और जगत कल्याण की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रामसभा वांण की प्रधान श्रीमती पुष्पादेवी ने गांव की अनेक समस्याओं से जिलाध्यक्ष के सम्मुख रखा। जिलाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान और ग्राम वासियों को पूरा आश्वासन दिया कि मैं हर समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष का क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वरी देवी, भरत सिंह, खड़क सिंह गोपाल सिंह, सरस्वती देवी, नर्मदा देवी, खिलाप सिंह, मदन सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि धन सिंह, संतोष सिंह, रणजीत सिंह, लाल सिंह आदि लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्री बलबीर घूनियाल मंडल अध्यक्ष शीतल गढ़िया पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट विधायक प्रतिनिधि के डी मिश्रा पूर्ण कालिक चंडी प्रसाद बिलवाल निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह बिष्ट जिला मंत्री पुरषोत्तम शास्त्री पूर्व प्रधान भाजपा वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट गब्बर सिंह महेश गुरुजी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खिलाप सिंह ने भाजपा का दामन थामा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *