फिल्म पद्मावती पर बोले मुख्यमंत्री- जनभावनाओं से छेड़छाड करने का किसी को अधिकार नहीं!

देहरादून 9 जनवरी 2018 (हि. डिस्कवर)
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में आलवेदर रोड की अच्छी प्रगति है। भू-अधिग्रहण में प्रतिकर पर ब्याज के भुगतान पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा सहमति जताई है। इसमें अप्रैल मई में कार्य में और अधिक तेजी आयेगी। फिल्म पदमावती के सन्दर्भ  में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाओं व इतिहास से छेडछाड करने का अधिकार किसी को नही होना चाहिए। इस फिल्म के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है। नमामि गंगे योजना के सम्बन्ध में पूछ गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि नमामि गंगे के अन्तर्गत जो तमाम गंगा, यमुना की सहायक नदियां है। उनसे यदि गंगा केा प्रदूषित होने का खतरा हो तो एसी तमाम योजनाओं के लिये भी केन्द्र सरकार धनराशि मुहैय्या करायेगी।
प्रदेश में राज्य की औद्योगिक परिस्थितियों एवं वातावरण के अनुकूल पर्यटन योजनाओं के लिये भी केन्द्र सरकार धनराशि उपलब्ध कराने पर सहमत है। एनएच 74 में बरती गई अनियमिताओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि इस सम्बन्ध में सीबीआई जांच की संस्तुति की है फिर भी समानान्तरण रूप  से राज्य सरकार द्वारा एसआईटी का गठन कर 185 करोड़ की अनियमिता में 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियेां को जेल भेजा जा चुका है। इसमें दोषी किसी भी व्यक्ति को छोडा नही जायेगी।
उपनल कर्मियों हडताल के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखण्ड को हडताली प्रदेश नही बनने देगें। राज्य सरकार ने उपनल व आशा कार्यमंत्रियों को 33 करोड़ की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *