प्रदेश के समग्र विकास विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। वर्तमान में नारी हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाए शीर्ष स्थान पर न हों। महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए योजनाएं शुरू की गई है। ग्रामीण आर्थिकी के विकास की सारी योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाल लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए डोर टू डोर सर्वे कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें मिलकर पूरी इच्छा शक्ति से इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *