प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के सिद्धांत जीवन को आदर्श एवं आनंदमयी- प्रेम चंद अग्रवाल

ऋषिकेश 29अप्रैल 2018 (हि. डिस्कवर)
ऋषिकेश के गीतानगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा द्वारा एक दिवसीय राजयोग शिविर में उत्तराखंड विधान सभा  अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। मौक़े पर एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर डॉ0 रविकांत भी मौजूद थे।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के सिद्धांत जीवन को आदर्श एवं आनंदमयी बनाने वाले हैं। इसलिए हमें उनका अनुशरण कर सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।
प्रेम चंद  अग्रवाल ने कहा कि भौतिक विकास के साथ-साथ मानव कई प्रकार के व्यसनों, कुरीतियों, कुप्रथाओं से घिरता जा रहा है, जिससे उसके जीवन में दु:ख अशांति बढ़ रही है। आत्मज्ञान के बिना संपूर्ण विकास असंभव है। भौतिक प्रगति का मुख्य आधार आध्यात्मिक ज्ञान है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधियो ने ने लोगों को खुश रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खुश रहने के लिए सात्विक भोजन करना चाहिए। क्योंकि जैसा अन्न हम ग्रहण करते हैं वैसा ही हमारा तन-मन होता है। सामाजिक ताना-बाना कमजोर न हो इसके लिए दुआएं कमाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *