पेयजल निगम के करप्ट अधिशासी अभियन्ता को पौड़ी भेजा गया।

देहरादून 9 मार्च 2018 (हि. डिस्कवर)
यह पौड़ी का दुर्भाग्य ही कहिये कि उत्तर प्रदेश के जमाने में पौड़ी कमिश्नरी के जलवे थे वह अब सपने से हो गए हैं। अब आप ही देखिये कि पनिशमेंट में करप्ट अधिकारी पौड़ी सम्बन्ध  किये जा रहे हैं। यह जाने कौन से नसीब गढ़वाल कमिश्नरी का खराब हुआ है। एक तो सारे कार्यालय देहरादून लाये गए हैं। पौड़ी की रौनक खत्म हो गयी ऊपर से खेत खलिहान मकान सब पौड़ी वालों से छूटने लगे हैं और अब नौबत यह हो गयी कि पनिशमेंट के नाम पर कमीशनखोर अधिकारी पौड़ी भेजे जाने लगे हैं।

शासन द्वारा देहरादून नगर के अन्तर्गत मोथरावाला में एस.टी.पी. निर्माण में आबद्ध ठेकेदार को भुगतान के लिये  इमरान अहमद, अधिशासी अभियन्ता, दून शाखा उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून को रू0 9.00 लाख रिश्वत दिये जाने के स्टिंग वाले समाचार एवं पेयजल मंत्री के आवास के ओवरहैड टैंक में पांच छेद शीर्षक वाले समाचार के दृष्टिगत प्रथम दृष्ट्या दोषी  इमरान अहमद, अधिशासी अभियन्ता, दून शाखा उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून को जिनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित है, को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दोनो प्रकरणों में  इमरान अहमद अधिशासी अभियन्ता दून शाखा उत्तराखण्ड पेयजल निगम देहरादून, भ्रष्टाचार का दुराचरण करने एवं कार्य सम्पादन में शिथिलता बरतने के दोषी प्रतीत होते हैं, जिसकी विस्तृत जांच में पुष्टि होने की दशा में उन्हें दीर्घ दण्ड दिए जाने की पूर्ण संभावना है।
निलम्बन अवधि में  इमरान अहमद, अधिशासी अभियन्ता को मुख्य अभियन्ता (गढ़वाल), उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, पौड़ी गढ़वाल के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *