पलायन, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण सहित विभिन्न मुद्दों पर केन्द्रित रही "हिमालयन दिवस-२०१७" की तैयारियां!

देहरादून (हि. डिस्कवर)

हिमालयन दिवस-2017 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। देहरादून में होने वाले दो दिवसीय हिमालयी राज्यों के सम्मेलन में पलायन, जलवायु परिवर्तन एवं ग्रीन इंजीनियरिंग, बायोइकोनाॅमी, पर्यावरणीय सेवाएं तथा ग्रीन बोनस, केन्द्रीय योजनाओं का हिमालयी अनुकूलन एवं हिमालयी राज्यों में सहयोग आदि विषयों पर चर्चा होगी।
इस सम्मेलन में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस सम्मेलन में सभी हिमालयी राज्य एकजुट होंगे। सभी हिमालयी राज्यों की सामान्य समस्यायें उजागर होंगी। जिसे भारत सरकार के सामने रखा जायेगा। ताकि इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस नीति बन सके।  सम्मेलन का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को नई धारा से जोड़ना है जो हिमालयी पारिस्थितिकी के अनुरूप हो। क्लाइमेट चेंज के प्रभावों से मुक्त हो और पर्वतीय जनमानस के अनुकूल हो। उत्तराखण्ड जैसे हिमालयी राज्य जो पूरे देश को पर्यावरणीय सेवाएं देता है को कोई प्रतिकर मिले। बैठक में सभी राज्यों से विचार-विमर्श कर शीघ्र ही तिथि निर्धारित करते हुए आयोजन सम्बन्धी अन्य पहलुओं पर अन्तिम निर्णय लेने की बात हुई।
बैठक में मुख्य सचिव  एस.रामास्वामी, प्रमुख सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्रीमती मनीषा पंवार, उमाकांत पंवार, एडीजी अशोक कुमार, सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम, अरविन्द सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी देहरादून एस.ए. मुरूगेशन, हेस्को के अनिल जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *