पर्वतारोही अमीषा चौहान ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट।
देहरादून (हि.डिस्कवर)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर लौटी पर्वतारोही अमीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अमीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रदेश की बेटियों के लिये प्रेरणा स्रोत बताया है। उन्होंने अमीषा के इस साहसिक अभियान को महिला सशक्तिकरण का भी बड़ा उदाहरण बताया है।