पर्यावरण सुरक्षा व हिमालय के सतत् विकास की अवधारणा की अनदेखी जलवायु परिवर्तन का कारण!

मिजोरम 22 सितम्बर (हि. डिस्कवर)

मिजोरम राज्य के विधानसभा में जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व प्रदेश के शासकीय प्रवक्ता एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा वन मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत सहित विधायकगणों द्वारा किया गया। पर्यावरण सुरक्षा व हिमालय के सतत् विकास की अवधारणा पर बोलते हुए शहरी विकास मंत्री  कौशिक ने कहा कि विकास के प्रति हमें संतुलित अवधारणा पर विश्वास रखना होगा। इसकी अनदेखी का परिणाम हमें जलवायु परिवर्तन के रुप में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को जीवित रखने के लिए इसके प्राकृतिक स्वरुप पर बल देना होगा। विकास के नाम पर प्रकृति के दोहन की जगह इसके उपयोग पर बल देना होगा।
    इस अवसर पर वन मंत्री डाॅ0 रावत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होगें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण समस्या से निपटने के लिए वृक्षारोपण एक कारगर कदम है। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, पुष्कर सिंह धामी व देशराज कर्णवाल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *