पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही वास्तविक पर्यावरण संरक्षण है।-मदन कौशिक

देहरादून   05 जून,  2019 (हि. डिस्कवर)        

विश्व पर्यावरण दिवस पर केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ दिल्ली में वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के शासकीय प्रवक्ता/नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही वास्तविक पर्यावरण संरक्षण है।
पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्ड राज्य वासियों की जिम्मेदारी अधिक है। प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण में विशेष कार्य करके, रोल मॉडल बनना है। इसके बाद मदन कौशिक ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *