पर्यटन मंत्री ने दिए औली की चेयर कार तत्काल ठीक कराने के आदेश!
देहराडन 30 जनवरी 2018 (हि. डिस्कवर)
प्रदेश के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु-सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबन्धन, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने औली में चेयर लिफ्ट को तत्काल ठीक करवाने के सम्बन्ध में महाप्रबन्ध निदेशक/प्रबन्ध निदेशक, गढ़वाल मण्डल विकास निगम को निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कहा कि औली में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय स्कीइंग रेस एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान कर आकर्षित करने हेतु इनको तत्काल ठीक कराया जाना अनिवार्य है।
पर्यटन मंत्री ने राज्य के पर्यटन आवास गृहों को स्वच्छ सुन्दर एवं सुसज्जित करने हेतु ठोस कदम उठाये जाने हेुत गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं कुमाऊ मण्डल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशकों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन मण्डलों को घाटे से उभारने के लिए भी भागीरथ प्रयास करने की आवयकता है।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।