नैनबाग के पास सिलासु पुल में कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दो घायल।

नैनबाग (टिहरी गढ़वाल) 15 अक्टूबर 2019 (हि. डिस्कवर)

अगलाड़ नदी पर बने सिलासु पुल में कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत व दो लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं।

घटना सुबह की बताई जा रही है। यह घटना मसूरी से लगभग 40 किमी. दूर व नैनबाग से 10 से 15 किमी. पहले यमुनौत्री राष्ट्रीय राज मार्ग के यमुना पुल के आस पास की बताई जा रही है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों को समय पर इलाज मिल जाता तो कई लोगों की जाने बचाई जा सकती थी।

मरने वालों में बाबूराम गौड़ पुत्र स्व. बुद्धीराम, दर्शनी देवी पत्नी बाबूराम गौड़, हैप्पी गौड़ पुत्र बाबूराम गौड़, रीना पुत्री पत्नी तिलक राम, शानू पुत्री तिलक राम (सभी निवासी लाखामंडल) शामिल हैं, जबकि घायल अकुंश गौड़ पुत्र महिमानंद गौड़, बबीता पत्नी विशंबर (दोनों निवासी लाखामंडल) बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *