देश की रक्षा का जिम्मा मात्रशक्ति को। निर्मला सीतारमन देश की पहली पूर्णकालिक रक्षा मंत्री बनी।
नई दिल्ली 3 सितम्बर (हि. डिस्कवर)
संजय चौहान की कलम से-
आज हुये केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में निर्मला सीतारमन को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया। निर्मला सीतारमन पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री हैं। हालांकि इंदिरा गांधी के पास अतिरिक्त पोर्टफोलियो के रूप में रक्षा मंत्रालय था। लेकिन पूर्ण रूप से निर्मला सीतारमन प्रथम महिला रक्षा मंत्री बनी। निर्मला सीतारमन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता के साथ-साथ भारत की भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री थी।
निर्मला सीतारमन का ताल्लुक दक्षिण भारत के दो राज्यों से हैं। उनका जन्म तमिलनाडु में हुआ है। लेकिन उनका ससुराल आंध्र प्रदेश में है। निर्मला सीतारमन ने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषय में एम॰फ़िल॰ किया। ये प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स के साथ वरिष्ठ प्रबंधक (शोध एवं विश्लेषण) के तौर पर भी कार्य कर चुकी हैं। साथ ही कुछ समय के लिए बीबीसी विश्व सेवा के लिए भी कार्य किया है। निर्मला सीतारमन हैदराबाद, भारत में स्थित प्रणव स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं।
निर्मला सीतारमन 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रह चुकी हैं। वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता के साथ-साथ भारत की भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री थी। और अब देश की रक्षा मंत्री।