थाईलैंड की राजकुमारी जयंकुरा ने डॉ. निशंक को किया "इंडो थाई चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स" से सम्मानित..!
थाईलैंड की राजकुमारी जयंकुरा ने डॉ. निशंक को किया “इंडो थाई चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स” से सम्मानित..!
थाईलैंड 27 जून (हि.डिस्कवर)
उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री/हरिद्वार से वर्तमान में भाजपा सांसद व केंद्र सरकार में लोकसभा सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के थाईलैंड दौरे पर पहुँचने पर थाईलैंड सरकार द्वारा वहां की राजकुमारी जयंकुरा के हाथों डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को सम्मानित करते हुए उन्हें “इंडो थाई चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स” सम्मान से नवाजा गया !
यह सम्मान उन्हें साहित्य,पर्यावरण और हिमालयी सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया. वहीँ दूसरी ओर इस अवसर पर डॉ. निशंक की पुस्तक “सपने जो सोने न दें” के अंग्रेजी संस्करण का भी लोकार्पण किया गया.
अपने उद्बोधन में राजकुमारी जयंकुरा ने डॉ. निशंक के साहित्य सृजन व सामाजिक क्षेत्र में हिमालयी मूल्यों के संरक्षण, हिमालय गंगा संरक्षण अभियान पर किये जा रहे कार्यों की खुलकर प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद व शुभकामनाएं दी हैं.
वहीँ भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्पर्श गंगा अभियान के लिए थाईलैंड की राजकुमारी जयंकुरा को थाईलैंड ब्रैंड एम्बैसडर नियुक्त नामित किया गया. इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. निशंक ने कहा कि पूरा विश्व मानसिक तनाव झेल रहा है ! ऐसे में हिमालय शान्ति, प्रेम सहिष्णुता का सन्देश देकर विश्व भर में मानवता के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. इस दौरान उन्होंने थाईलैंड से मिले सम्मान प्यार स्नेह पर आभार व्यक्त किया.