डॉ हरक सिंह रावत के ओएसडी ने संभाली बन विकास निगम की कुर्सी।
देहरादून 27 अप्रैल 2018 (हि. डिस्कवर)
वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे विनोद रावत ने अरण्य विकास भवन में वन विकास निगम के जन सम्पर्क अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल ली । डॉ हरक सिंह रावत के लिए कई चुनावों से चाणक्य की भूमिका निभा रहे विनोद रावत इस भूमिका में वन विकास निगम के लिए कितने सहायक होंगे यह तो आने वाला समय बतलायेगा लेकिन यह जरूर माना जाता रहा है कि विनोद रावत ने हर दम हर पल एक वफादार सिपाही की तरह डॉ हरक सिंह रावत का साथ दिया है वह भी ठीक वैसे ही जैसे डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के ओएसडी एस द्विवेदी बताए जाते थे।
विनोद रावत मूलतः शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और बर्षों से डेपुटेशन पर डॉ हरक सिंह रावत के साथ विभिन्न मंत्रालयों के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। विनोद रावत के बारे में प्रचलित है कि वे पीआर के मामले में बेहद एक्टिव हैं व उन्हें पब्लिक हैंडल करने में महारथ हासिल है। उनकी यही खूबी आम लोगों के बीच उन्हें मुरीद बनाये रखती है। वन विकास निगम में जन सम्पर्क अधिकारी व वन मंत्रालय में मंत्री के ओएसडी की दोहरी भूमिका में विनोद रावत कज्या कमाल करते हैं यह अब देखना होगा।