टेम्पो ट्रेवलर के ऊपर भारी डोजर गिरने से 6 यात्रियों की मौत। सभी सिख यात्री पंजाब मोहाली के।

देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) 28 सितंबर 2019 (हि. डिस्कवर)

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख यात्रियों के वाहन टेम्पो ट्रेवलर के ऊपर ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर देवप्रयाग के समीप तीनधारा में भारी पत्थर आ गिरने से वाहन उलट ग़या जिससे
वाहन में सवार दस यात्रियों में से 6 की मौके पर मृत्यु व 4 यात्रियों की गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना है।

दो यात्री सामान्य रूप से घायल हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों के अलावा अन्य गाड़ियों में बैठे यात्रियों ने तत्काल गाड़ी से बाहर लोगों को निकालने में पुलिस प्रशासन की मदद की। सभी पंजाब मोहाली के बताए जा रहे हैं।थाना देवप्रयाग के थानाधिकारी महिपाल सिंह रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश गया है। उन्होंने बताया कि अभी घायल इस हालत में नहीं थे कि उनसे पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी जुटाई जाती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *