झारखंड के कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट!

देहरादून 22 अक्टूबर, 2018 (हि.डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में झारखंड के कृषि एवं पशुपालन मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री  से कृषि व पशुपालन से सम्बिन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
झारखण्ड के कृषि व पशुपालन मंत्री ने मुख्यमंत्री  को झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से अगले माह 29 व 30 नवम्बर को रांची में आयोजित हो रहे एग्रीकल्चर समिट में शामिल होने का निमन्त्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कृषि के विकास तथा कृषकों के आर्थिक उन्नयन के लिये इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *