जागर गायिका बसंती बिष्ट को मिला पदमश्री सम्मान !

जागर गायिका बसंती बिष्ट को मिला पदमश्री सम्मान !
दिल्ली 30 मार्च !(हि. डिस्कवर)
बसन्ती बिष्ट जी को पद्मश्री सम्मान प्रदान करते हुए भारत के महामहिम राष्ट्र पति प्रणव मुखर्जी। श्रीमती बसन्ती बिष्ट जी जिस प्रकार से लोक में रची बसी हैं, उनके जागर गायन की अद्वितीय शैली अद्भुत है उसी प्रकार उनका ठेठ पहाड़ी पहनावा अपने आप में अनुपम है। सच में श्रीमती बसन्ती बिष्ट  का सम्मान समूचे उत्तराखण्ड का सम्मान है.

बंसती बिष्ट ने कहा यह सम्मान सिर्फ उनका सम्मान नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड की लोक संस्कृति का सम्मान है जिसने मुझे यहाँ तक पहुँचने में मदद की है.  उन्होंने कहा कि भारत देश के प्रथम व्यक्ति के हाथों सम्मान ग्रहण करना गौरव की बात है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *