जन नायक के लिए गोरिल कंडोलिया के द्वार पहुंचे पौड़ी निवासी।

पौड़ी 2 जुलाई (हि. डिस्कवर)
जन्म हो तो ऐसा..! कर्म गति से अगर जिस व्यक्तित्व के आगे भगवान भी नतमस्तक हो तो भला यमराज के दूत उनका क्या बिगाड़ सकते हैं। ऐसा ही शख्स जिस माटी में जन्मा आज उसी माटी के लोग उस व्यक्तित्व उस जन नायक, उस लोककवि, साहित्यकार, संगीतकार व लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए बाबा गोरिल कंडोलिया के दरबार जा पहुंचे।

ज्ञात हो कि प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश व विदेश  में भी इस जननायक के निरोग होने के लिए पूजा पाठ हवन हो रहे हैं। कर्णप्रयाग बद्रीनाथ व केदारनाथ में उनके प्रशंसको ने उनके लिए प्रार्थनाएं की दुआएं मांगी।

जन्म हो तो ऐसा जो युगों युगों तक पूरे समाज व संस्कृति में अलख जगाये। पौड़ी गांव में जन्मे लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के लिए आज पौड़ी का जन मानस उनकी कुशलता व शीघ्र स्वास्थ्य कामना के लिए गोरिल कंडोलिया के द्वार पहुंचे।

मैक्स अस्पताल देहरादून में तब से लेकर अब तक प्रदेश का ऐसा कोई बड़ा नेता नहीं बचा है जो नेगी को देखने हॉस्पिटल न पहुंचा हो। नौकरशाह से लेकर आम जनता तक प्रतिदिन हजारों लोग पूरे देश प्रदेश से उनकी कुशल क्षेम लेने पहुँच रहे हैं।

  • वास्तव में सी एम आई हॉस्पिटल में जो स्थिति डाक्टरों ने देखी तब उम्मीद की किरण धुंधली होती देख उन्होंने परिवार को बुलाने की बात कह दी थी। दवाएं डाक्टरों के अथक प्रयास के साथ लोकगायक नेगी के लिए दुआ के लिए उठे लाखों हाथों की दुआ भला भगवान भी कैसे टाल सकता था। जिस तरह अब गोरिल कंडोलिया के यहाँ भी फरियाद पहुंच चुकी है उस से इतना विश्वास तो हो ही गया है कि यह जन नायक शीघ्र ही हम सबके बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *