जनता व पर्यटकों के लिए नैनीताल में मुख्यमंत्री ने किया पेपरलैस बेबसाईट का उद्घाटन!

जनता व पर्यटकों के लिए नैनीताल में मुख्यमंत्री ने किया पेपरलैस बेबसाईट का उद्घाटन!
नैनीताल 22 अप्रैल (हि. डिस्कवर)
जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा जनता, वादकारियों एवम पर्यटकों को होने वाली असुविधा के निराकरण एवं सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में पहल करते हुये एक पेपरलैस बेबसाइट e-collectornainital.com जनपद के संसाधनो से तैयार शुरू कर दी है। जिसका शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा किया गया।
इस बेबासाइट से प्रथम चरण में जनपद नैनीताल के परगना नैनीताल के समस्त गांवों के नक्शे, राजस्व गांवो की मूल एवं सामान्य जानकारिया, गांवों की जनसंख्या, ग्राम्य स्तरीय अधिकारियों के नाम, क्षेत्रफल गांव में उपलब्ध संसाधन चिकित्सा इत्यादि की जानकारियां, न्यायालय में गतिमान राजस्व वादो की अद्यावधिक स्थिति, जनपद के मुख्य पर्यटक स्थल के फोटोग्राफ्स एवम सामान्य जानकारी इत्यादि सूचनायें एक क्लिक के साथ उपलब्ध रहेेंगी। इसके अतिरिक्त जनपद के परगनाधिकारी से निर्गत होेने वाले आय, पारिवारिक सदस्यता, जाति,स्थायी, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र को जनता की सुविधा के लिए पेपरलैस कर दिया है। जिससे जनता को मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय में नही भटकना पडेगा। इस व्यवस्था से जनता को काफी लाभ होगा।
इस अवसर पर आयुक्त कुमायू मंडल डी सेंथिल पांडियन, जिलाधिकारी दीपक रावत, डीआईजी अजय रौतेला, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, ज्वाइंट मजिस्टेट बन्दना,एडीएम बीएल फिरमाल, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएम धिराज सिह गब्र्याल, सामान्य प्रबन्धक त्रिलोक सिह मर्ताेलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *