गोपेश्वर के छात्रों के माॅडल को मिला देश मे प्रथम स्थान। खेती में तकनीक का उपयोग कर जल संरक्षण और भूस्खलन रोकने का दिया सुझाव!

गोपेश्वर के छात्रों के माॅडल को मिला देश मे प्रथम स्थान। खेती में तकनीक का उपयोग कर जल संरक्षण और भूस्खलन रोकने का दिया सुझाव!

ग्राउंड जीरो से संजय चौहान!
चमोली की युवा प्रतिभाओं नें हर क्षेत्र में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। खेलों से लेकर पढ़ाई तक सफलता के नयें प्रतिमान स्थापित किए हैं। विगत दिनों बेन्नेट यूनिवर्सिटी नोएडा द्वारा देश के कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों के लिए कृर्षि की तकनीक में बदलाव को लेकर बेहतरीन माॅडल प्रस्तुत करने को लेकर ऑनलाइन प्रविष्टि आमंत्रित की थी। पूरे देश से 2500 से भी अधिक छात्रों नें अपने माॅडल प्रस्तुत किए। गोपेश्वर के पीस पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष बिष्ट और शुभम रावत के माॅडल का चयन अंतिम 16 स्थानों में हुआ। और फाइनल मे दोनों के माॅडल को विजेता घोषित किया गया।

50 हजार की धनराशि पुरूस्कार के रूप मे मिली!
पूरे देश में उक्त प्रतियोगिता में दोनों युवाओं के माॅडल को प्रथम स्थान मिलने पर पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और 50 हजार की नगद धनराशि प्रदान की गयी।

पानी की कमी और भूस्खलन से आया आइडिया!
पहाडों में पानी की कमी और बेमौसम बारिश नें इनके आइडिया को जन्म दिया। आयुष बिष्ट और शुभम रावत नें बताया कि पहाडो में खेती, समय पर बारिश न होने से खत्म हो रही है। जबकि बेमौसम बारिश से भूस्खलन से खेती योग्य जमीन भूस्खलन को बढ़ावा दे रही है। यदि हम अपनी परम्परागत खेती का अध्ययन कर मकई/ भुट्टो/मुंगरी को खेती की उपज में सम्मिलित करें तो इससे खेतों में पानी की कमी पूरी होगी साथ ही भूस्खलन भी रूकेगा। क्योंकि मकई की जडे पानी को अवशोषित करती हैं और नमी बनाने में सहायक होती है। जिससे ये पानी की कमी को दूर करते है। जबकि इसकी जड़ें मजबूत होने से ये भूस्खलन को रोकने में मददगार साबित हो सकता हैं। मकई के साथ साथ मंडुवे का भी उपयोग किया जा सकता है।
पीस पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल!
गोपेश्वर के पीस पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष बिष्ट और शुभम रावत के माॅडल को देशभर में अब्बल स्थान मिलने पर पीस पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रबंधन समिति व शिक्षकों को अपने छात्रों पर गर्व महसूस है। पीस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विमल राणा, शिक्षिका शशि देवली सहित सभी लोगों ने दोनों छात्रों के माॅडल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *