गैरसैण विकास परिषद के नामित 8 सदस्य हटाये गए!
गैरसैण विकास परिषद के नामित 8 सदस्य हटाये गए!
देहरादून मार्च 31 (हि.डिस्कवर)
प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गांधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक द्वारा विगत दिन विभिन्न प्राधिकरणों में गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति को निरस्त करने के दिये गये निर्देशों के क्रम में 5 विभिन्न प्राधिकरणों तथा घाड़ क्षेत्र विकास परिषद में अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष तथा 15 सदस्यों एवं गैरसैंण विकास परिषद में नामित सह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 8 सदस्यों को तत्काल पद से हटा दिया गया है।