गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अटल जी पर तरुण विजय की पुस्तक का संसद भवन में लोकार्पण

गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अटल जी पर तरुण विजय की पुस्तक का संसद भवन में लोकार्पण !
 
* अजातशत्रु अटल जी  किसी से कभी नाराज नहीं हुए …!
* राजनाथ सिंह ने बताई अटल जी की परिभाषा – 
नई दिल्ली 8 फरवरी 2018 (हि. डिस्कवर)
एक अद्भुत सर्वदलीय कार्यक्रम में संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने  अटल बिहारी वाजपेयी के सर्वाधिक चर्चित साक्षात्कारों की पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा की उनका व्यक्तित्व अजातशत्रु और निर्वैर है. राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने कभी अटल  जी को नाराज होते नहीं देखा – मतभेद रहे होंगे लेकिन वे कभी भी किसी से नाराज नहीं हुए।  उन्होंने अटल जी के बारे में अनेक संस्मरण सुनते हुए कहा कि कई बार मैं सोचता हूँ कि अटल जी की यदि कोई परिभाषा देनी हो तो वोह क्या हो सकती है ? यदि कोई भी व्यक्ति, पक्ष का हो या विपक्ष का, जिसके   पास जाने में एक समान अनुकूल संवेदना का अनुभव करता  हो तो वह  व्यक्ति  अटल बिहारी वाजपेयी हो जाता है. बहुदलीय लोकतंत्र में जो सभी का प्रिय हो उसको अटल बिहारी कहते हैं 
 
संसद भवन में हुए इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से पूर्व सांसद तथा पाञ्चजन्य के पूर्व संपादक  तरुण विजय द्वारा  २५ वर्षों में लिए गए अटल जी के प्रमुख साक्षात्कारों के लोकार्पण कार्यक्रम  की अध्यक्षता ओडिशा से बीजू जनता दल के लोकसभा में नेता एवं इस वर्ष चुने गए सर्वश्रेष्ठ सांसद  भर्तृहरि महताब ने की और अटल जी के बारे में प्रशंसात्मक  भाषण दिया कांग्रेस नेता एवं  आंध्र प्रदेश  से सांसद आनंद भास्कर रोपुलु ने. 
 
जिस समय संसद में राजनीतिक गर्मागर्मी और पक्ष विपक्ष के बीच तीखे प्रहारों का दौर  चल रहा हो, ठीक उस समय संसद में ही अटल जी के बारे में एक पुस्तक विमोचन में सभी दलों के नेता आएं  और एक स्वर में बोलें  यह अद्भुत दृश्य आज दिखा. 
 
बीजू जनता दल के लोकसभा में नेता भर्तृहरि महताब  ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व सबको साथ लेकर चलने वाला और सबके साथ मिल जाने वाला है।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रान्त के सह संघचालक तथा दिल्ली विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार , पाञ्चजन्य के वर्तमान संपादक हितेश शंकर, अनेक सांसदों और लेखकों ने भाग लिया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *