गायक बॉब डिलन ने स्टॉकहोम में लिया नोबेल पुरस्कार, 2016 में कर दिया था इसे लेने से इंकार
गायक बॉब डिलन ने स्टॉकहोम में लिया नोबेल पुरस्कार, 2016 में कर दिया था इसे लेने से इंकार!
अमेरिका के लोकप्रिय गायक बॉब डिलन ने स्टॉकहोम में ‘नोबेल साहित्य पुरस्कार’ आखिरकार स्वीकार कर लिया है।
पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को गायक बॉब डिलन को ‘नोबेल साहित्य पुरस्कार’ देने की घोषणा की गई थी। बॉब को यह पुरस्कार साहित्य के लिए मिला है।
जब बॉब को नोबेल पुरस्कार जीतने के बारे में पता चला तो वह दंग रह गए थे। उस वक़्त बॉब ने पुरस्कार को स्वीकारने के बारे में अपनी सहमति-असहमति के बारे में नहीं बताया था।
स्वीडन की मीडिया के मुताबिक जब मीडिया ने डिलन के अपना नोबेल डिप्लोमा और पदक स्वीकार करने की बात को पूछा तो अकादमी के सदस्य होरेस इंग्डाहल ने इस बात को स्वीकारते हुए जवाब में ‘हां’ कहा। स्वीडिश अकादमी ने इस बात पर अपनी कोई टिपण्णी नहीं दी।
डिलन ऐसे पहले गीतकार है जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है और इसके साथ ही वह नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारों की श्रेणी में भी शामिल हो गये हैं। डिलन को पुरस्कार राशि में 9 लाख डॉलर मिले है।